WINDFALL TAX

Windfall Tax क्या है? भारत ने पेट्रोल, डीजल और ATF पर टैक्स क्यों घटाया

नई दिल्ली, 15 अगस्त 2026: केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर लगाए जाने वाले विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। नई नियम 15 अगस्त से लागू हुई हैं। सरकार पेट्रोलियम उत्पादों पर इन निर्यात शुल्कों की समीक्षा हर अंतरराष्ट्रीय बाजार की परिस्थितियों के आधार लागू किए हैं।

सरकार ने टैक्स क्यों घटाया ?

सरकार ने Windfall Tax इसलिए घटाया क्योंकि अंतरराष्ट्रीय तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों तथा बाजार की परिस्थितियों में बदलाव आया है। यह हर कंपनियों की किसी विशेष रणनीति से नहीं, बल्कि वैश्विक बाजार में अचानक आई तेजी के कारण मिले अतिरिक्त मुनाफे पर लगता है।

क्या इससे पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा ?

इस फैसले से भारत में पेट्रोल और डीजल के घरेलू दाम कम नहीं होंगे। सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स (अतिरिक्त उत्पाद शुल्क) को कम या समाप्त किया गया है, जिसका सीधा असर केवल विदेशों में तेल बेचने वाली कंपनियों पर पड़ता है, आम जनता पर नहीं। यह टैक्स कटौती केवल विदेशों को भेजे जाने वाले ईंधन पर है, भारत के स्थानीय पेट्रोल पंपों पर मिलने वाले तेल पर नहीं नहीं लगती है।

डीजल और ATF पर भी टैक्स घटा

डीजल के निर्यात पर कुल लेवी ₹25.50 से घटाकर ₹24 प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं ATF यानी विमान ईंधन पर शुल्क ₹22 से घटाकर ₹19.50 प्रति लीटर किया गया है लेकिन सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाला शुल्क ₹3.50 प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया है। यानी फिलहाल पेट्रोल के निर्यात पर यह विशेष शुल्क नहीं लगेगा।

Windfall Tax क्या होता है?

विंडफॉल टैक्स एक ऐसा टैक्स है जिसे सरकार असाधारण परिस्थितियों में कंपनियों को मिलने वाले असामान्य या अप्रत्याशित अतिरिक्त मुनाफे पर लगा सकती है। भारत में पेट्रोलियम उत्पादों से जुड़े ऐसे निर्यात शुल्कों को अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार की स्थिति के अनुसार समय-समय पर बदला जाता है जिसमें भारत में विंडफॉल टैक्स (Windfall Tax) एक विशेष अप्रत्याशित लाभ कर है। सरकार इसे उन कंपनियों या उद्योगों पर लगाती है जो बाहरी और अचानक हुए घटनाक्रमों के कारण भारी मुनाफा कमाते हैं। भारत में इसे आधिकारिक रूप से विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) कहा जाता है। यह मुख्य रूप से घरेलू कच्चे तेल और ईंधन के निर्यात पर लगता है।

वैश्विक स्तर पर मार्जिन घटने के बाद सरकार ने कर दरों में कटौती की है, जिसके तहत पेट्रोल पर यह शुल्क शून्य कर दिया गया है।

तेल कंपनियों पर क्या असर होगा

निर्यात शुल्क कम होने से भारतीय रिफाइनर और पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात करने वाली कंपनियों को कुछ राहत मिल सकती है। कम निर्यात शुल्क से कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा और निर्यात मार्जिन बेहतर होने की संभावना रहती है।

विंडफॉल टैक्स (Windfall Tax/SAED) घटाए जाने या पेट्रोल पर इसे पूरी तरह समाप्त किए जाने से रिलायंस इंडस्ट्रीज और एमआरपीएल जैसी रिफाइनरी तेल कंपनियों के निर्यात कारोबार और मुनाफे पर सीधा सकारात्मक असर पड़ा है।

निष्कर्ष

भारत सरकार ने 15 अगस्त 2026 से पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स को शून्य कर दिया है, जबकि डीजल और ATF पर भी शुल्क घटाया गया है। यह फैसला अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार की बदलती परिस्थितियों के बीच लिया गया है। हालांकि, इसका घरेलू पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर तत्काल सीधा असर मानना सही नहीं होगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top